Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsElection Commission Extends Voter Registration Deadline in Kanpur
एसआईआर : समय बढ़ने से साढ़े 15 लाख मतदाताओं को मिली बड़ी राहत

एसआईआर : समय बढ़ने से साढ़े 15 लाख मतदाताओं को मिली बड़ी राहत

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में चुनाव आयोग ने गणना प्रपत्र भरने की समय सीमा बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। अब तक 56% मतदाता गणना प्रपत्र भर चुके हैं, जबकि 44% मतदाता अभी भी भरने में लगे हैं। 3.37 लाख मतदाता संदिग्ध पाए गए हैं, जिनमें से 1.82 लाख शिफ्ट हो चुके हैं और 70 हजार की मौत हो चुकी है।

Mon, 1 Dec 2025 12:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चुनाव आयोग ने गणना प्रपत्र भरने के लिए लगातार जूझ रहे मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। अभी तक बचे 44% (करीब साढ़े 15 लाख) मतदाता अब 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भर सकेंगे। इससे रात-दिन काम कर रहे बीएलओ और प्रशासनिक अफसरों को भी राहत मिली है। अभी तक कानपुर की 10 विधानसभाओं में 56% मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भर चुके हैं। सूची का प्रकाशन अब नौ के बजाए 16 दिसंबर को होगा। 35.38 लाख मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरने का समय चार दिसंबर तक था। चुनाव आयोग ने रविवार को एक हफ्ते का समय बढ़ाकर अफसरों के साथ मतदाताओं को राहत दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को छुट्टी के बावजूद भी कार्यालय व स्कूल खुले रहे। सभी जगह पर गणना प्रपत्र को अपलोड करने का काम होता रहा। दो विधानसभा में एक एडीएम को तैनात किया गया। सभी वार रूम में बीएलओ को बैठाकर गणना प्रपत्र को अपलोड कराते नजर आए। सबसे ज्यादा गणना प्रपत्र बिठूर विधानसभा में 69.10% भर गए हैं। सबसे कम आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में 46% फीसदी गणना प्रपत्र अपलोड हो सके हैं। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक 56% गणना प्रपत्र भरकर अपलोड हो चुके हैं। 35.38 लाख में 19.85 लाख गणना प्रपत्र ही जमा हो सके है। 35.38 में से 35.36 लाख गणना प्रपत्र को वितरित किए जा चुके हैं। 1.82 लाख मतदाता शिफ्ट, 70 हजार मर चुके मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अब तक 3.37 लाख मतदाता संदिग्ध निकल चुके हैं। इनका नाम मतदाता सूची से कटेगा। इनमे से 1.82 लाख मतदाता जिला और घर छोड़कर शिफ्ट हो चुके है। 70 हजार मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 50 हजार मतदाताओं का अता-पता ही नहीं है। वह कहां है, उनकी कोई जानकारी नहीं है। 32 हजार मतदाता कई अन्य जगह पर भी मतदाता है। वह दूसरी जगह भी मतदाता बने हुए हैं।