ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरचुनाव 2022: कानपुर में सोशल मीडिया के जरिए हर घर से नाता जोड़ेगी भाजपा

चुनाव 2022: कानपुर में सोशल मीडिया के जरिए हर घर से नाता जोड़ेगी भाजपा

कानपुर। कोरोना संक्रमण के चलते रैलियों और सभाओं पर 31 जनवरी तक रोक होने का भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए सोशल मीडिया को एक जरिया बनाया है। हर घर पैठ बनाने या फिर केंद्र और प्रदेश सरकार की...

चुनाव 2022: कानपुर में सोशल मीडिया के जरिए हर घर से नाता जोड़ेगी भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 27 Jan 2022 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। कोरोना संक्रमण के चलते रैलियों और सभाओं पर 31 जनवरी तक रोक होने का भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए सोशल मीडिया को एक जरिया बनाया है। हर घर पैठ बनाने या फिर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथवार महिलाओं के व्हाट्सअप ग्रुप बनाने पर काम शुरू कर दिया है। इन ग्रुपों में सुबह से शाम तक मैसेज के जरिए महिलाओं को लुभाने की तैयारी है।

भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या पटेल ने बताया कि व्हाट्सअप ग्रुप बनाने का काम शुरू हो गया है। आईटी सेल की टीम को ग्रुप बनाकर रीति-नीति बताने का अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 19 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए एक बूथ में दो ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें एक महिलाओं का तो दूसरा युवाओं का है। इन्हीं ग्रुपों में संदेश भी सुनवाए जाएंगे। मंडलवार आईटी सेल की टीम को सक्रिय कर दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें