कानपुर देहात में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात के प्रयागपुर गांव में एक पैंसठ साल की लक्ष्मी देवी छत पर पूजा करने गई थीं, जहां फिसलकर गिर गईं। गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लाए जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से...
कानपुर देहात , संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव की रहने वाली एक बजुर्ग महिला बुधवार को छत पर पूजन करने को गई थीं। वहां से उतरते समय वह अचानक फिसलकर नीचे आ गिरीं। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लाए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया।
प्रयागपुर गांव की रहने वाली पैंसठ साल की लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. रामदास अपनी छोटी बेटी सरस्वती के साथ गांव में रह रही थीं। उनकी बडी बेटे आरती की शादी हे चुकी है। बुधवार सुबह वह पूजन करने के लिए छत पर गई थीं। वहां से नीचे उतरते समय वह अचानक फिसलकर नीचे आ गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी होते ही उनके परिवार के मुरारी , बाबूलाल व मदन आदि उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शिरोमणि सिंह ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। मां की मौत की जानकारी होते ही उनकी पुत्री सरस्वती बदहवास हो गई। जबकि परिजन बिलख उठे। परिजनों ने उनकी बडी बेटी को हादसे की सूचना फोन से दी। इसके बाद वह लोग उनका शव लेकर वापस गांव लौट गए। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।