कानपुर में इनाम जीतने का झांसा दे पचास हजार ठगे

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - चकेरी में एक वृद्ध को लॉटरी जीतने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 50,000 रुपये ठग लिए। मलय घोष ने मार्च 2026 में केरेला लॉटरी की वेबसाइट पर दो लॉटरी खरीदीं और इनाम के लिए प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे भेजे। जब इनाम नहीं मिला, तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर में इनाम जीतने का झांसा दे पचास हजार ठगे

चकेरी। साइबर ठगों ने एक वृद्ध को लॉटरी लगने पर 12 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर पचास हजार रुपये ठगी कर ली। इनाम की रकम न मिलने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के परदेवनपुरवा निवासी 56 वर्षीय मलय घोष के अनुसार मार्च 2026 में उन्होंने अपने मोबाइल पर केरेला लॉटरीज के नाम से वेबसाइट देखी। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर दो लॉटरियां खरीदीं। उनके पास उनकी लॉटरी को तीसरा इनाम यानी 12 लाख रुपये जीतने का मैसेज आया।

जिसके भुगतान के लिए प्रोसेसिंग फीस 4 हजार 150 रुपये मांगे गये। इस पर उन्होंने प्रोसेसिंग फीस की रकम ऑनलाइन भेजी। उसके बाद दो प्रतिशत जीएसटी के रूप में 24 हजार रुपये मांगे गये। जिसका भुगतान भी उन्होंने कर दिया। फिर एनओसी प्राप्त करने के लिए 36 हजार की मांग की। जिस पर पीड़ित ने रकम भेजने में असमर्थता जताई तो उनके पास कंपनी की ओर से फोन आया। जिसके बाद आरोपितों ने झांसे में लेकर उनसे कुल पचास हजार रुपये ठग लिये। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।