जिला जेल से इलाज के लिए लाते समय बंदी की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात में जिला कारागार माती में 68 वर्षीय बंदी जियालाल की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंदी सांस की बीमारी से पीड़ित थे। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर देहात, संवाददाता। जिला कारागार माती में निरुद्ध एक बुजुर्ग बंदी की सोमवार रात में अचानक हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से रेफर होने पर बंदी रक्षक उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए।यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। जिला कारागार माती में निरुद्ध अड़सठ साल के बंदी श्री किसान पुत्र जियालाल स्वास के मर्ज से पीड़ित थे। सोमवार रात में उनकी अचानक हालत बिगड़ गई । जेल अस्पताल से उनको मेडिकल कालेज रेफर किए जाने पर उसे जेल से हेड वार्डन सत्यवीर व बंदी रक्षक नीराज कुशवाहा रात करीब दस बजे उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए।
यहां रात्रि में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ निशांत पाठक ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर शव मार्च्युरी में रखवाने के बाद पुलिस को मेमो भेजा। उन्होंने बताया की बुजुर्ग बंदी को लाने वाले जेल कर्मियों ने उसे स्वास की बीमारी से पीड़ित होने की बात बताई है। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


