बाइक में बैठाकर बुजुर्ग से की टप्पेबाजी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

मूसानगर में एक बुजुर्ग के साथ बाइक सवारों ने 18 हजार रूपये की टप्पेबाजी की। घटना 24 मई को हुई, जब रामसनेही टीनशेड के सामान के लिए जा रहा था। अज्ञात व्यक्तियों ने उसे बाइक पर बैठाकर बेहोशी का पदार्थ सुंघा दिया और पैसे चुरा लिए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की है।

बाइक में बैठाकर बुजुर्ग से की टप्पेबाजी

मूसानगर, संवाददाता। टीनशेड का सामान लेने जा रहे बुजुर्ग के साथ बाइक सवारों ने 18 हजार रूपये की टप्पेबाजी कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस को दी तहरीर। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। बम्हरौली गांव निवासी रामसनेही ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की बीती 24 तारीख मई को करीब 12 बजे घर से पैसे लेकर मूसानगर टीनशेड के सामान लेने जा रहा था। तभी गांव के बाहर से एक बाइक पर दो अज्ञात लोगों ने मूसानगर तक छोड़ देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आगे चलकर शेरपुर पुल के पास बाइक रोक कर कुछ बेहोशी का पदार्थ सुघा कर बुजुर्ग को बेहोश कर जेब में रखे 18 हजार रूपये निकाल कर भाग गए।

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया की ज्यादा डर जाने के कारण उसकी तबियत खराब हो जाने से थाने देरी से आया। एसओ रीना गौतम ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। जांच में घटना संदिग्ध लग रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।