Kanpur News: फिसलकर गिरे बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के गौरन बिलई गांव में एक बुजुर्ग राम नरेश, जो पिछले हफ्ते दीवार गिरने से चोटिल हो गए थे, रविवार को फिसलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना गांव में कोहराम मचा गई।

Kanpur News: फिसलकर गिरे बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम

Kanpur News: कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के गौरन बिलई गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग रविवार सुबह अचानक फिसलकर गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। गौरन बिलई गांव के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग राम नरेश पिछले हफ्ते दीवार गिरने से चुटहिल हो गए थे। उनका उपचार कराने के बाद परिजन बुजुर्ग को घर ले आए थे। रविवार सुबह वह शौच के लिए जाते समय अचानक फिसलकर गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

भतीजी शिवांगी व परिजन उनको बेहोशी की हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी पुष्पा देवी बेहाल हो गईं, जबकि पुत्र अमन व अंकित बिलख उठे। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने व कार्रवाई से इनकार करने के बाद शव लेकर वापस गांव लौट गए। एसओ रनियां ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: फिसलकर गिरे बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम