ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

 ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

कानपुर। झकरकटी से मंदिर जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा चश्मा न लगाने की वजह से हुआ। वहीं पिता के घर न पहुंचने बेटों ने तलाश की, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीआरपी ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। झकरकटी पुल के नीचे बस्ती में रहने वाले 62 वर्षीय रविशंकर ओझा शुक्रवार शाम लकड़ी मंडी स्थित मंदिर जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए उनकी मौत हो गई। बेटे आशीष ने बताया कि पिता चश्मा नहीं लगाए थे, जिस कारण हादसा हुआ।

वहीं चर्चा है कि वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। फिलहाल, जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।