मार्निंग वॉक को निकले बुजुर्ग की डंपर से कुचलकर मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक बुजुर्ग कृष्ण कुमार पाल, जो सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे, तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल की पहचान के बाद पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मार्निंग वॉक को निकले बुजुर्ग की डंपर से कुचलकर मौत

कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में शनिवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले एक बुजुर्ग मुगलरोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। राजपुर कस्बे के रहने वाले 85 वर्षीय कृष्ण कुमार पाल शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। मुगलरोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों से जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी भाग्यवती बदहवास हो गईं, जबकि पुत्र उत्तम कुमार व कमल कुमार बिलख उठे। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुत्रियों ऊषा देवी व आशा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राजपुर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।