
पेड़ से फांसी लगाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान, बीमारी और तनाव के चलते कर लिया सुसाइड, परिवार में कोहराम
Kanpur News - कानपुर देहात के कठेठी गांव में एक बुजुर्ग राम नारायण सैनी ने रविवार सुबह खेत में खड़े शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और तनाव में थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग ने रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में खड़े एक शीशम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कठेठी गांव के रहने वाले 70 साल के राम नारायण सैनीकिसानी करते थे। इधर कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। इसके कारण वह काफी तनाव में रह रहे थे।
रविवार सुबह वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उन्होंने गांव के बाहर खेत में खड़े शशीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से निकले लोगों ने रामनारायण का शव पेड़ में लटका देख कर उनके घर में सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। वहां उनका शव फांसी पर लटका देखते ही कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी मीरा देवी बदहवास हो गईं। जबकि पुत्र नरेश, अंकित व अशोक के अलावा पुत्रियों कांती, तारा, व मोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




