महिला सिपाही समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Kanpur News - कल्याणपुर में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग ने महिला सिपाही और उसके पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने 35 लाख रुपये के प्लॉट के लिए 19 हजार रुपये दिए थे, लेकिन जब पैसे वापस मांगे तो सिपाही ने टालमटोल की। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक बुजुर्ग ने उन्नाव में तैनात महिला सिपाही व उसके पति समेत चार लोगों पर प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुजुर्ग का आरोप है कि महिला सिपाही ने पति के साथ उसे धमकाते हुए पूरी जिंदगी जेल में सड़ाने की धमकी भी दी। विनायकपुर निवासी 64 वर्षीय ओमप्रकाश पेंशनर हैं। उनके मुताबिक अंबेडकरपुरम निवासी बलबीर सिंह ने आराजी संख्या 872 में 35 लाख की कीमत का एक प्लॉट दिखाया। पसंद आने पर उन्होंने आरटीजीएस के जरिए 11 हजार रुपये बतौर बयाना भू स्वामी सुधीर प्रकाश को दे दिया।
कुछ दिन बाद जब सुधीर ने पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने गोल्ड लोन लेकर आठ लाख रुपये सुधीर को और दे दिए। आरोप है कि जिसके बाद ब्रोकर बलवीर ने इस प्लॉट को उन्नाव के महिला थाना में तैनात सिपाही शिखा सेंगर को दिलवा दिया। मामले की जानकारी होने पर जब अपनी रकम वापस मांगी, तो सुधीर ने कहां कि उनकी रकम महिला सिपाही वापस देंगी। इधर महिला सिपाही से संपर्क करने पर वह टालमटोल करने लगी। मामले की शिकायत जब कल्याणपुर पुलिस से की तो महिला सिपाही ने जल्द रकम वापस देने का आश्वासन देते हुए स्टांप पर लिखापढ़ी की, लेकिन बाद में सिपाही व उसका पति देवेंद्र सिंह मुकर गए। इतना ही नहीं उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी तक दे डाली। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सिपाही, उसके पति, ब्रोकर व भू स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



