Kanpur News: सिगरेट न देने पर वृद्ध दुकानदार को पीटा
Kanpur News: सरसौल के नर्वल थानाक्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय बाबूलाल, एक पान मसाला दुकानदार, ने आरोप लगाया कि नशे में धुत युवकों ने सिगरेट देने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की और उनकी गुमटी में आग लगा दी। बाबूलाल ने नर्वल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Kanpur News: सरसौल। नर्वल थानाक्षेत्र के एक गांव में वृद्ध पान मसाला दुकानदार ने आरोप लगाया है कि सिगरेट न देने पर नशेबाजों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी गुमटी में आग लगा दी। पीड़ित ने नर्वल थाने में शिकायत करने के साथ साथ घटना को बताते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। नर्वल के बेहटा सकट गांव निवासी 70 वर्षीय निवासी बाबूलाल की गांव के बाहर पान मसाले की गुमटी है। उनके अनुसार बीती पांच जुलाई की रात को गांव के तीन युवक नशे की हालत में आये और नशेबाजी करते हुए सिगरेट मांगने लगे। इस पर बाबूलाल ने सिगरेट देने से मना किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि आरेपितों ने उनकी गुमटी में आग भी लगा दी। जिसके बाद उन्होने नर्वल थाने में शिकायत की। वहीं बाबूलाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे घटना की जानकारी दे रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में दुकानदार ने गुमटी की पन्नी जलाने की बात कही है। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


