गजलों के बीच रोटरी क्लब सदस्यों ने किया ईद मिलन
Kanpur News - गजलों के बीच रोटरी क्लब सदस्यों ने किया ईद मिलन गजलों के बीच रोटरी क्लब सदस्यों ने किया ईद मिलन गजलों के बीच रोटरी क्लब सदस्यों ने किया ईद मिलन

कानपुर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में रविवार को ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को ईद पर्व की शुभकामनाएं दीं। क्लब द्वारा गजल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सदस्यों ने गजलों का आनंद लिया। सदस्यों के बीच विभिन्न रोचक खेल आयोजित किए गए। अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा इस तरह के आयोजन आपसी सदभाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब को संजोए रोटरी क्लब ऑफ कानपुर वर्षों से विभिन्न रूपों में ऐसे आयोजन करता रहा है। सचिव संजय मेहरोत्रा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राजीव सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, रूफी वाकी, तौफीक अहमद, नदीम फारुकी, शोएब अहसान, नजम हमराज, जमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


