Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsEducation Key for Community Progress Minister Rakesh Sachan at Madrasa Nizamia Convocation
कौम की तरक्की के लिए मदरसों में आधुनिक शिक्षा जरूरी : राकेश सचान

कौम की तरक्की के लिए मदरसों में आधुनिक शिक्षा जरूरी : राकेश सचान

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में मदरसा निज़ामिया बरकातिया के दीक्षांत समारोह में मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कौम की तरक्की के लिए आधुनिक शिक्षा आवश्यक है। नारी शिक्षा के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं। इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Mon, 24 Nov 2025 11:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता मदरसा निज़ामिया बरकातिया मुश्ताकुल उलूम के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कौम की तरक्की और सम्मान के लिए आधुनिक शिक्षा प्राप्त करनी होगी। नारी शिक्षा के बगैर समाज तरक्की नहीं कर सकता। नारामऊ में हुए समारोह में मुख्य अतिथि के आसन से उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र एवं समाज निर्माण में अपना योगदान देना होगा। शहर काजी मौलाना मुश्ताक मुशाहिदी ने कहा कि इस्लाम का पहला संदेश जो अल्लाह ने दिया वह पढ़ने का है लिहाजा हर कौम के बच्चों को शिक्षा हासिल करनी चाहिए। हाजी मोहम्मद सलीस ने कहा कि मदरसे मनुष्य को ईश्वर का वह पाठ सिखाते हैं जिससे वह एकांत में भी पाप के मार्ग पर नहीं जाता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आधुनिक शिक्षा के साथ दीनी तालीम भी हासिल करना जरूरी है। बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय तराना व भाईचारे से जुड़े कार्यक्रम पेश किए। मदरसे के 19 बच्चों को उनका प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मस्जिद नारामऊ के अध्यक्ष हाजी इकबाल हुसैन ने 10 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। हाजी इकबाल हुसैन, अनीस आलम एडवोकेट, नफीस आलम, शंभू नाथ, जगदीश सोनकर, मुख्तार आलम, लालौनी पंडित, मोहम्मद नईम, जयशंकर रावत, विमलेश दुबे, मोहम्मद हबीब आदि मौजूद थे।