आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध ने पीया जहर, मौत
Kanpur News - कानपुर के कर्नलगंज में एक चप्पल कारीगर, रहीस अहमद, ने आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। उनका परिवार में दो बेटियां हैं, और पिछले छह महीने से काम नहीं मिलने से वह परेशान थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे चप्पल कारीगर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कर्नलगंज के गम्मू खां हाता निवासी 55 वर्षीय रहीस अहमद चप्पल कारीगर थे। परिवार में दो बेटियां हैं, जिसमें एक शादीशुदा है। वह अपनी बेटी हानिया के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि बीते छह माह से काम नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
हालत बिगड़ने पर परिजन ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


