क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में लगाया ईस्टर मेला

Apr 06, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड पर ईस्टर के पर्व पर मेला आयोजित किया गया। मसीही समाज के लोग परिवार सहित आए और आनंद उठाया। खानपान के स्टॉल और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को स्मार्ट फोन, मिक्सर और ग्राइंडर जैसे उपहार मिले।

क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में लगाया ईस्टर मेला

कानपुर। प्रभु यीशु के जी उठने के पर्व ईस्टर पर सोमवार को क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड पर फेट (मेला) लगाया गया। मसीही समाज के लोग सपरिवार आए और यहां भरपूर आनन्द उठाया। खानपान के अनेक स्टॉल लगाए गए थे। बच्चों के लिए कई स्टॉल ऐसे थे जहां वे रोचक खेल खेल सकते थे। अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।स्मार्ट फोन, मिक्सर, ग्राइंडर आदि उपहार मिले। देर शाम तक मेला चलता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।