Kanpur News: अनदेखी के चलते कम नहीं हो रही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी
Kanpur News: पुखरायां के स्थानीय कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी से जाम की स्थिति बनी हुई है, जहां चालकों ने मनमाने तरीके से गाड़ी रोकने और सवारी लेने की आदत बना ली है। स्थानीय प्रशासन को इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है।
Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी भी उनके हौसले बुलंद किए है। मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा हर घंटे जाम का कराण भी बने हैं।
ई-रिक्शा चालकों की मनमानी
कस्बे के मुख्य मार्ग में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां मन हो गाड़ी रोक देना। बीच सड़क पर खड़ा करके सवारी बिठाने लगना आम बात हो गई है। तादाद में ज्यादा होने के कारण एक साथ कई ई-रिक्शा सवारी भरने के चक्कर में खड़े हो जाने से रोड से अन्य सवारी वाहनों को निकलने में दिक्कते आती हैं। अगर कोई भी इनसे कुछ भी कह दे यह लड़ने तक में आमादा हो जातें हैं। इस चक्कर में बाहर से आने वाले वाहन चालक रेंग-रेंग कर ही निकलने में अपना भला समझते हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी भी ई-रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद किए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निर्देशन पर की गई ई-रिक्शा चेकिंग में आधा सैकड़ा ई -रिक्शा जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था उन्होंने अपना रिक्शा घर में खड़ा कर लिया था। जैसे ही अभियान समाप्त हुआ। इनकी मनमानी चालू हो गई। कस्बे के रिंकू बाजपेयी, शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रमोद त्रिपाठी, सुरेश कुमार, जगदीश चन्द्र, राजवीर आदि का कहना है कि प्रसाशन ई-रिक्शा चालकों कों जगह मुहैया करवाए जहां वह अपना वाहन खड़ा करे। अन्य जगहों पर वाहन खड़ा करने पर रोक लगाई जाए। इससे कस्बे में हर घंटे पैदा हो रही जाम की स्थिति से निजात मिले।


