ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर देहात-कालपी सीमा में पुल पर बड़ा हादसा, ट्रक यमुना में गिरा, दो की मौत

कानपुर देहात-कालपी सीमा में पुल पर बड़ा हादसा, ट्रक यमुना में गिरा, दो की मौत

कालपी और कानपुर देहात की सीमा पर यमुना के पुराने पुल पर रविवार रात करीब दो बजे ट्रक ओर ट्रेक्टर में भिड़ंत हो गयी। हादसे के बाद पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक यमुना में जा गिरा। ट्रक...

कानपुर देहात-कालपी सीमा में पुल पर बड़ा हादसा, ट्रक यमुना में गिरा, दो की मौत
उरई। कानपुर देहात। हिटी  ,कानपुरMon, 19 Mar 2018 11:22 AM
ऐप पर पढ़ें

कालपी और कानपुर देहात की सीमा पर यमुना के पुराने पुल पर रविवार रात करीब दो बजे ट्रक ओर ट्रेक्टर में भिड़ंत हो गयी। हादसे के बाद पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक यमुना में जा गिरा। ट्रक ड्राइवर ओर हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गयी और ट्रैक्टर सवार दो लोग जख्मी हुए।

देर रात मिली सूचना पर कालपी ओर कानपुर देहात की पुलिस मौके पर पहुची। जांच पड़ताल के बाद हादसा कानपुर देहात की सीमा में पाया गया, इस पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए माती भेज दिया गया। हादसे से हाइवे पर रात भर जाम लगा रहा जो कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस सुबह खुलवा पायी। सोमवार सुबह शऴ देखने से पता चला कि एक के हाथ मे विकास व दूसरे के हाथ  में चन्दन लिखा हुआ है। ट्रक के नम्बर से मालिक का पता कर चालक और हेल्पर की पहचान करायी गयी वह झांसी के रहने वाले चंदन और विकास हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें