ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकिसानों को बड़ी मुसीबत दे गई तेज धूल भरी आंधी

किसानों को बड़ी मुसीबत दे गई तेज धूल भरी आंधी

तीन दिनों के अंदर मौसम ने कई बार रंग बदला। बीते दिनों भोर से हल्की बारिश के बाद बीती रात से ही मौसम में धूल भरी हवाओं का दौर चलता रहा। सुबह तक आसमान साफ नही होने से गेंहू की कटाई मड़ाई का काम पूरी तरह...

किसानों को बड़ी मुसीबत दे गई तेज धूल भरी आंधी
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 12 Apr 2018 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिनों के अंदर मौसम ने कई बार रंग बदला। बीते दिनों भोर से हल्की बारिश के बाद बीती रात से ही मौसम में धूल भरी हवाओं का दौर चलता रहा। सुबह तक आसमान साफ नही होने से गेंहू की कटाई मड़ाई का काम पूरी तरह बंद रहा। रात के समय तेज आंधी से के साथ बूंदाबादी ने किसानों के गेंहू की फसल खेत में ही गिरा दी। आने वाले दिनों में मौसम के रुख में फिर एक बार परिवर्तन की बात कही जा रही है।

बीती रात चली धूल भरी तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी गेंहू की फसल तेज हवाओं के झोकों से खेतों में गिर गई। हवाओं के रुख बदलने से किसानों के सामने दोहरा संकट आ खड़ा हुआ है। एक बार मजदूरी देकर खेतों से गेंहू की फसल कटाने के बाद अब दोबारा गेंहू के बिखरने से फिर मजदूरी देकर समेटना पड़ रहा है। बीती रात चली तेज हवाओं से मौसम तो खुशगवार हो गया। दिन में भी बारिश का असर नजर आया। दोपहर में तपती धूप से लोगो को राहत मिली। पूरे दिन हवाओं में तेजी बरकरार रही। पुरवाई चलने के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी धूप कभी छांव के चलते तापमान एक बार फिर गिरा। देर शाम तक हवाओं में नरमी बने रहने से तपन भरी गर्मी से राहत रही। मौसम के जानकारों की माने तो आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ हो जाएगा। हवाओं की गति कुछ हद तक नरम रहने की संभावना जताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें