Kanpur News: नशेबाज ने पुलिस को गाली दी, होमगार्ड की उंगली तोड़ी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर के गोविंदनगर में मंगलवार को एक युवक ने पुलिस के सामने अभद्रता की और होमगार्ड की उंगली मोड़ दी। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था, जब पुलिस विवाद को सुलझाने गई थी। पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया है और घायल होमगार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Kanpur News: नशेबाज ने पुलिस को गाली दी, होमगार्ड की उंगली तोड़ी

Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंदनगर में मंगलवार को पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी-112 की पीआरवी पुलिस से नशे में धुत युवक ने अभद्रता कर जमकर गाली-गलौज की। पुलिसकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया तो नशेबाज ने होमगार्ड की उंगली पकड़ी फिर मरोड़कर तोड़ दी। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जूही मिलिट्री कैंप के हरनाम सिंह का हाता निवासी होमगार्ड धर्मेंद्र सिंह यूपी-112 के पीआरवी वाहन 9748 में तैनात हैं। हरनाम के मुताबिक 11-ब्लाक निवासी कॉलर शिवम बाजपेई ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उसके घर में हमला हुआ है।

सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो वहां दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत शिवम अपने ताऊ की बेटियों से गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने उसे शांत रहने के लिए कहा तो वह दीवान संजय सिंह से गाली-गलौज कर भिड़ गया। यह देख होमगार्ड धर्मेंद्र ने विरोध किया तो आरोपित ने उनके दाएं हाथ की उंगली पकड़कर मोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले लिया। घायल होमगार्ड का मेडिकल कराया गया, जिसमें उंगली की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: नशेबाज ने पुलिस को गाली दी, होमगार्ड की उंगली तोड़ी