ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Mar 01, 2026 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर, संवाददाता। रेलवे लाइन किनारे पेशाब कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

रेलवे लाइन किनारे पेशाब कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। झकरकटी स्थित साईपुरवा निवासी 52 वर्षीय शंकर प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी गुड़िया, बेटा आकाश, बेटी काजल है। बेटे ने बताया कि पिता शराब के लती थे। शनिवार रात भी पिता शराब के नशे में घर आये थे। खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। देर रात वह घर के पास स्थित रेलवे लाइन किनारे पेशाब करने गए थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने शव देखकर घटना की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।