कार बैक करते समय पीछे लेटे ई-रिक्शा चालक को रौंदा, मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

चकेरी में जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक चालक ने अपनी कार बैक करते समय 60 वर्षीय ई-रिक्शा चालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान की जा रही है।

कार बैक करते समय पीछे लेटे ई-रिक्शा चालक को रौंदा, मौत

चकेरी। जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर गुरुवार की शाम को एक चालक ने कार बैक करते समय पीछे लेटे ई-रिक्शा चालक के रौंद दिया। इससे चालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपित चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेके कॉलोनी चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे एक कार खड़ी थी। कार के थोड़ा पीछे 60 वर्षीय वृद्ध सो रहा था। तभी चालक ने कार को बैक किया और वृद्ध को रौंद दिया। इसके बाद आरोपित कार लेकर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में वृद्ध कुछ दूर तक घिसता चला लेकिन फिर उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान चीता नाम से की। पुलिस के अनुसार, मृतक चकेरी के लक्खपुरवा गांव में अपने दुर्गा प्रसाद और बहन रानी के साथ रहकर ई-रिक्शा चलाता था। वह फ्लाईओवर के नीचे अक्सर सो जाता था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।