आंबेडकर जयंती पर धुन्नू सिंह किड्स में हुए कार्यक्रम

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - मंगलपुर के श्री धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन और योगदान को प्रस्तुत किया।

आंबेडकर जयंती पर धुन्नू सिंह किड्स में हुए कार्यक्रम

मंगलपुर। श्री धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, झींझक में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झींझक नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रधानाचार्य ऋषि तिवारी एवं विद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह गौर द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। छात्रों ने उनके द्वारा समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहाकि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने एवं समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय में समाज कल्याण विभाग से रोहन सिंह छात्रावास अधीक्षक, अंबरीश त्रिवेदी वारिस सहायक, आशीष त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, मोनू सिंह, बसंत सिंह व समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।आवश्यक रुप से लें

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।