ट्राई ब्रेकर में जीत दर्ज कर डीपीएस जानकीपुरम बना चैम्पियन

Oct 20, 2024 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - ट्राई ब्रेकर में जीत दर्ज कर डीपीएस जानकीपुरम बना चैम्पियन ट्राई ब्रेकर में जीत दर्ज कर डीपीएस जानकीपुरम बना चैम्पियन

ट्राई ब्रेकर में जीत दर्ज कर डीपीएस जानकीपुरम बना चैम्पियन

कानपुर। डीपीएस कल्याणपुर में खेले जा रहे इंटर डीपीएस जोन-3 फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। डीपीएस जानकीपुरम और डीपीएस रानीपुर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीम के खिलाड़ी एक-एक गोल कर बराबरी पर रहे। इससे ट्राई ब्रेकर हुआ, जिसमें डीपीएस जानकीपुरम ने 2-0 से मुकाबला जीत कर ट्रॉफी जीती। डीपीएस, कल्याणपुर में चल रहे मुकाबले में रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच डीपीएस हल्द्वानी और डीपीएस रानीपुर के बीच खेला गया। रानीपुर ने हल्द्वानी ने 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीपीएस जानकीपुरम ने डीपीएस बरेली को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में डीपीएस जानकीपुरम ने जीत दर्ज की। इससे डीपीएस रानीपुर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर डीपीएस हल्द्वानी रहा तो चौथे नंबर पर डीपीएस बरेली और पांचवें स्थान पर डीपीएस वाराणसी की टीम रही। सभी विजेताओं को डीपीएस कल्याणपुर की उपाध्यक्ष शाहिना अमीन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।