जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया में होगी खिताबी भिड़ंत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया में होगी खिताबी भिड़ंत जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया में होगी खिताबी भिड़ंत जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया में होगी खि

जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया में होगी खिताबी भिड़ंत

कानपुर। डीपीएस आजादनगर व जिला फुटबाल संघ की ओर से डीपीएस ग्राउंड पर आयोजित जूनियर इंटर स्कूल आईसीएसई व सीबीएसई फुटबाल आमंत्रण प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। आजादनगर स्कूल परिसर मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने सर सैयद स्कूल उन्नाव को ट्राईब्रेकर में 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जीत में टीम के नवजोत सिंह और सार्थ सागर ने एक-एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में जयपुरिया स्कूल ने पूर्णचंद्र स्कूल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

जयपुरिया की ओर से निमित जैन, अरहान आलम ने गोल किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को जयपुरिया और सर पदमपत सिंहानिया के बीच खेला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।