Kanpur News: गृहकलह में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के फत्तेपुर गांव में एक महिला ने गृह कलह के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kanpur News: गृहकलह में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

Kanpur News: कानपुर देहात । मूसानगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने गृह कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फत्तेपुर के रहने वाले अशोक की शादी करीब आठ साल पहले पतारा घाटमपुर की रहने वाली 28 वर्षीय आरती उर्फ अंजना के साथ हुई थी। उसकी पांच साल की बेटी सौम्या व चार साल का पुत्र प्रिंस है। शुक्रवार शाम को घर में हुए विवाद के बाद गुस्से में आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर पति व परिजन उसको नाजुक हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. श्री प्रकाश ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज से भेजी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों के साथ ही वहां पहुंचे मृतका के पिता रामसेवक, भाई विशाल व उनके परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ मूसानगर अमिता वर्मा ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: गृहकलह में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या