Kanpur News: महिला डॉक्टर ने एल्डिको सोसायटी अध्यक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर की एक महिला डॉक्टर ने एल्डिको अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष और अन्य पर मानसिक उत्पीड़न, चरित्र हनन और धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अध्यक्ष ने डॉक्टर के खिलाफ अश्लील कमेंट किए और आमसभा में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur News: महिला डॉक्टर ने एल्डिको सोसायटी अध्यक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। रायपुरवा स्थित एल्डिको अपार्टमेंट के सोसायटी अध्यक्ष समेत चार लोगों पर महिला डॉक्टर ने मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक रूप से चरित्र हनन करने, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद रायपुरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एल्डिको अपार्टमेंट में रहने वाली महिला डॉक्टर के अनुसार सोसायटी अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने उन पर अश्लील कमेंट किए और अपमानजनक व्यवहार किया। शिकायत पुलिस से करने पर सहयोगियों ने धमकाया। साथ ही पार्किंग को लेकर विवाद करने लगे। 12 जुलाई को अपार्टमेंट की आमसभा के दौरान उनके चरित्र पर टिप्पणी की। वहां मौजूद उषा, विजय गुप्ता और मोनिका बाजपेयी समेत अन्य लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

साथ ही दोबारा शिकायत करने पर धमकाया। रायपुरवा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: महिला डॉक्टर ने एल्डिको सोसायटी अध्यक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप