
एसआइआर को लेकर राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक
Kanpur News - डीएम कपिल सिंह ने कलेक्टे्रट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन और त्रुटि रहित रखने पर जोर दिया। सभी दलों को अपने बीएलए के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सशक्त बनाया जा सके।
डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में एसआइआर के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा एसआइआर से सटीक मतदाता सूची तैयार होनी है। इसके लिये सबको मिलकर काम करना होगा और लोग आवेदन भरकर जमा करें। डीएम कपिल सिंह ने एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटि रहित और पारदर्शी रखना निर्वाचन की शुचिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहाकि पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़ना और दोहराव तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है। बैठक में बीएलए की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई।

डीएम ने राजनीतिक दलों से कहाकि वह अपने बीएलए को बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए सक्रिय करें, ताकि नामावली सत्यापन, त्रुटियों की पहचान एवं दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहाकि बीएलए की प्रभावी सहभागिता से निर्वाचक नामावली की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ईआरओ एवं एईआरओ को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि बीएलओ घर-घर सत्यापन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता व जिम्मेदारी बनाए रखेंगे। डीएम ने सभी राजनीतिक दलों से कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देकर जनपद की निर्वाचक नामावली को सर्वोत्तम, सटीक और अद्यतन स्वरूप प्रदान करने में योगदान करने की बात कही। इस दौरान सपा से बृज मोहन यादव, डा. नरेन्द्र सिंह, शेखू खान, भाजपा श्यामू शुक्ल, श्याम बिहारी शुक्ल, कांग्रेस से गोविन्द यादव, बृजेन्द्र सिंह, आप से रोहित यादव, भाकपा राम औतार भारती, एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




