उपायुक्त उद्योग कार्यालय से छह कर्मचारी गायब मिले, कटेगा वेतन

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फजलगंज स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त के हस्ताक्षर भी अनुपस्थित मिले, जिससे डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।

उपायुक्त उद्योग कार्यालय से छह कर्मचारी गायब मिले, कटेगा वेतन

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को फजलगंज स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम ने दो टूक कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी सुबह लगभग 10:25 बजे उपायुक्त उद्योग कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। दूरभाष पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि वह एक जांच के सिलसिले में पनकी स्थित बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में रश्मि, अविजित सिंह, राजकुमार, वी. अरुण, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला और मिथिलेश कुमार अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए。

सहायक आयुक्त उद्योग के हस्ताक्षर भी नहीं

इस दौरान उपस्थिति पंजिका में सहायक आयुक्त उद्योग रियाजुद्दीन के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि क्या वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं। सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि उपस्थिति पंजिका में उनका नाम अंकित नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी भी अनिवार्य रूप से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करें, जिससे उनकी उपस्थिति की प्रमाणिकता बनी रहे। डीएम ने मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि 7 अप्रैल 2026 के बाद से उसमें कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय अभिलेखों का नियमित और अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिलाधिकारी ने कितने कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए?
जिलाधिकारी ने छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।