
समय सीमा खत्म नहीं बना एसटीएफ भवन, डीएम भड़के
संक्षेप: Kanpur News - - चहारदीवारी के एलाइनमेंट पर भी उठा सवाल, तकनीकी जांच कराई जाएगी - लापरवाही बरतने
कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) फील्ड इकाई, कानपुर के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करवाने का निर्देश दिया। एलाइनमेंट में गड़बड़ी की तकनीकी जांच कराई जाएगी। अपर परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने डीएम को बताया कि परियोजना 385.45 लाख की लागत से राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, इकाई-1 कानपुर निर्मित करा रही है। निर्माण कार्य 16 सितम्बर 2024 को आरम्भ हुआ था और इसे 31 अगस्त 2025 तक पूर्ण किया जाना था।

बाद में सितम्बर 2025 तक पूरा होना था। वर्तमान में भवन की भौतिक प्रगति 92 प्रतिशत है, जबकि फ्लोरिंग, आंतरिक जल-मल निकास तथा पुट्टी का कार्य शेष है। डीएम ने अपर परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि दो माह में सभी अवशेष कार्य पूरा करने की टाइमलाइन तैयार कर प्रस्तुत की जाए। गुणवत्ता संग कार्य हो। भवन के मुख्य द्वार के सामने बनी चहारदीवारी के एलाइनमेंट पर भी प्रश्न उठाया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि इसकी तकनीकी जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। भवन के निर्माण-गुणवत्ता की समीक्षा कर एक सप्ताह में वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तलब की। डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर निर्माण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने को कहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




