Kanpur News: अन्याय व अत्याचार बढ़ने पर भगवान लेते अवतार
Kanpur News: डेरापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य ने भगवान के अवतार और विभिन्न कहानियों के माध्यम से धर्म की स्थापना और अहंकार से मुक्ति की बात की। विधायक पूनम संखवार व पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने आचार्य का स्वागत किया। कथा का समापन 5 अक्टूबर को और भंडारा 6 अक्टूबर को होगा।

Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। अन्याय व अत्याचार बढ़ने पर भगवान अवतार लेकर दुष्टों का संहार करने के साथ ही धर्म की स्थापना करते हैं। डेरापुर कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य ने यह उद्गार व्यक्त किए। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के प्रसंग के दौरान श्रोताओं के जयकारों से पांडल गूंज उठा।
विधायकों का स्वागत
डेरापुर में चल रही भागवत कथा के दौरान रसूलाबाद की विधायक पूनम संखवार व कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने पहुंचकर आचार्य का स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य रामश्याम ने कहा कि एकाग्र चित्त होकर भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। उन्होने वामन अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता, बल्कि और यह धनसंपदा का भी क्षय हो जाता है। राजा बलि को अहंकार होने पर भगवान विष्णु ने राजा बलि के दंभ को नष्ट कर यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईिष्र्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इसके बाद उन्होने भगवान श्री कृष्ण का जन्म की कथा सुनाई। भगवान के जन्म के वृतांत के दौरान जयकारों से पांडाल गूंज उठा। आयोजक अतुल अनिहोत्री ने बताया कि 5 अक्टूबर को कथा समापन व 6 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन होगा।


