Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsDistribution of Blankets to Needy Elders in Kanpur Amid Severe Cold
नया साल बुजुर्गों के साथ कार्यक्रम में खिचड़ी व चाय का वितरण

नया साल बुजुर्गों के साथ कार्यक्रम में खिचड़ी व चाय का वितरण

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात में भगवान परशुराम मंदिर में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने नए साल के अवसर पर लगभग 10,000 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में खिचड़ी और चाय की व्यवस्था भी की गई। बुजुर्गों की सेवा को विकास और संस्कार का प्रतीक मानते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Jan 06, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच मंगलवार को खानपुर खडंजा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद ने नया साल बुजुर्गों के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत रनियां मंडल के लगभग 10 हजार जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। साथ ही खिचड़ी और चाय की भी समुचित व्यवस्था की गई। मंगलवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कहाकि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना ही सच्चे अर्थों में विकास और संस्कार का प्रतीक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहाकि नया वर्ष सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व के संकल्प का प्रतीक है। शीतलहर के इस कठिन समय में क्षेत्र की विधायक होने नाते हमारे बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। वहीं अनिल शुक्ल वारसी ने कहाकि ‘नया साल बुजुर्गों के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से शीतलहर में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान ऋषभ शुक्ल, गौरव शुक्ल, कृष्णा गौतम, महेश तिवारी, कमल शुक्ल, अरुण तिवारी, अंशु तिवारी, सुरेश बाबा, संजय पांडेय, सरमन तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, अरुण शर्मा, नितिन कुशवाहा, विवेक शर्मा, लालन शुक्ल आदि मौजूद रहे।