आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने पर बिगड़ते बचा माहौल
रसूलाबाद के मलखानपुर गांव में आंबेडकर जयंती पर निर्धारित रुट से हटकर जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स भेजी। बैरीसाल गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर भी विवाद हुआ। प्रशासन ने जुलूस को रोकते हुए कार्यक्रम मनाने से मना कर दिया।
रसूलाबाद, संवाददाता। आंबेडकर जयंती पर तय रुट से हटकर दूसरे रास्ते जुलुस निकालने को लेकर मंगलवार को मलखानपुर गांव में विवाद हो गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में कर कार्यक्रम शुरू कराया। इसी प्रकार बैरीसाल गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी पर प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जुलुस रुकवाया। थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क में जयंती कार्यक्रम मनाई जा रही थी। इसके पूर्व डीजे के साथ काफी संख्या में लोग जुलूस लेकर गांव के अंदर पहुंचे। नई परंपरा शुरू किए जाने का गांव के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद व पथराव होने लगा।
विवाद की सूचना पर एसडीएम सर्वेश कुमार व सीओ आलोक कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को शांत कराकर पार्क में कार्यक्रम शुरू कराया। एसडीएम ने बताया कि तय रुट से हटकर जुलूस निकालने को लेकर कुछ मामूली विवाद हुआ था, लेकिन स्थिति सामान्य है। इसी प्रकार बैरीसाल गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकालने दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अनुमति संबंधी कागज मांगे तो आयोजक कुछ नहीं दिखा सके। प्रशासन ने जयंती कार्यक्रम मनाने व जुलूस निकालने से मना कर दिया। एसडीएम ने बताया कि बैरीसाल में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


