ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुररजबहे से पानी गायब होने पर किसानों में छाई मायूसी

रजबहे से पानी गायब होने पर किसानों में छाई मायूसी

रजबहे से पानी गायब होने पर किसानों में छाई मायूसी

रजबहे से पानी गायब होने पर किसानों में छाई मायूसी
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 19 Feb 2020 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा से सिथरा को जाने वाले 14 किलोमीटर लंबा सूखा पड़ा रजबहा किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। रजबहे में पानी न आने से किसानों के सामने फसल की सिंचाई करने की समस्या खड़ी हो गई है। नहर विभाग ने सिर्फ तीन दिन के लिए पानी छोड़ा था। इसके बाद से रजबहा सूखा पड़ा हुआ है। किसान मजबूरी में महंगे दामों पर पानी लेकर सिंचाई करने को मजबूर है। नाराज किसानों ने शीघ्र पानी छोड़ जाने की मांग की है।

कई माह से सूखी पड़े सिथरा माइनर रजबहे में करीब 15 दिन पूर्व नहर विभाग ने पानी छोड़ा था। रजबहे में पानी आने पर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। नहर विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन बाद फिर से रजबहे में पानी बंद कर दिया। रजबहे में पानी गायब देख किसानों की खुशी फिर काफूर हो गई। इससे किसानों के सामने फसलों की सिंचाई करने की समस्या खड़ी हो गई है। किसान रज्जन पाल, संजू भैया, लुकमान, नौसाद अली, धर्मपाल सिंह, श्यामसुंदर, जयवीर सिंह, रामऔतार, दिनेश व बलवान सिंह आदि ने बताया कि किसानों के काफी प्रयास करने पर करीब आठ माह बाद सूखे पड़े रजबहे में पानी छोड़ा गया था। इस पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। किसान फसलों में पानी लगाने बंदोबस्त कर ही रहा था कि नहर विभाग के अधिकारियों ने तीसरे दिन ही माइनर से फिर पानी गायब कर दिया। इससे किसानों के सामने फिर पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरुरत है। किसान मजबूरी में प्राइवेट ट्यूबवेल से महंगे दामों में पानी लेकर फसलों की सिंचाई कर रहा है। इससे किसानों की कमर टूट रही हैं। रजबहे में पानी न होने से किसानों में नाराजगी है। किसानों ने शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में नहर विभाग के अभियंता सुमरन कुमार ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। निर्देश मिलते ही रजबहे में पानी छोड़ा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें