निरीक्षण करने पहुंचे डीजी हेल्थ से मांगा स्टाफ

Feb 21, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - डीजी हेल्थ ने कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया और स्टाफ बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। दक्षिण अस्पताल के निरीक्षण में मैनपॉवर की फाइल शासन के पास है, और जल्दी ही अस्पताल शुरू कराने का भरोसा दिया गया।

निरीक्षण करने पहुंचे डीजी हेल्थ से मांगा स्टाफ

चकेरी, संवाददाता। डीजी हेल्थ ने शनिवार की देर शाम कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस ने उनसे स्टाफ बढ़ाने की मांग की। इस पर डीजी हेल्थ ने अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्टॉफ देने का आश्वासन दिया। शनिवार देर शाम को लखनऊ से आए डीजी हेल्थ पवन कुमार अरुण कांशीराम अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने आईसीयू सुचारु रूप से न चल पाने के सवाल किया। सीएमएस ने न्यूरो विशेषज्ञ के साथ साथ स्टाफ की कमी की बात कही। डीजी हेल्थ ने अस्पताल में साफ सफाई पर ध्यान दिये जाने की बात पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्देश दिया।

डीजी हेल्थ ने अस्पताल परिसर पर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के लिए एक डिस्प्ले लगाने के लिए कहा। वहीं परिसर में अंधेरा होने के चलते लाइटों को ठीक करवाने के लिए कहा। सीएमएस ने अस्प्ताल मे डॉक्टरों की नियुक्ति और स्टॉफ देने की मांग की। डीजी हेल्थ ने जल्द स्टॉफ देने का आश्वासन दिया। सीएमएस डॉ. नवीन चन्द्रा, डॉ.ओपी राय, डॉ. पीयूष मिश्रा, हिमांशु शुक्ला समेत आदि मौजूद थे। ------------- मैन पॉवर मिलते ही शुरू होगा दक्षिण अस्पताल डीजी हेल्थ ने दक्षिण में बने 100 बेड के अस्पताल का निरीक्षण भी किया। अस्पताल में चल रही ऑक्सीजन सप्लाई के कार्यों को देखने के बाद अब तक मिले उपकरणों के बारे में जानकारी भी ली। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि उपकरण आ चुके हैं। मैनपॉवर की फाइल शासन के पास है। डीजी ने कहा कि शासन स्तर पर इस मामले में जल्द निर्णय लेकर मैन पॉवर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए जल्द से जल्द अस्पताल शुरू कराने का भरोसा दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।