ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरयमुना-सेंगुर नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां

यमुना-सेंगुर नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां

यमुना-सेंगुर नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां

यमुना-सेंगुर नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSun, 09 Feb 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में रविवार को माघ पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर नदी के प्रमुख घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकियां लगाईं। नदियों में स्नान के बाद मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर लोगों ने पूजन अर्चन के साथ अन्न, फल आदि का दान भी किया। इस बार प्रमुख स्नान पर्व पर नदियों के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद रहे।

माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा -यमुना में स्नान व दान का विशेष महत्व है। रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए बिठूर व खेरेश्वर के लिए रवाना हुए। वहीं जिले में यमुना व सेंगुर नदियों के प्रमुख घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकियां लगाईं। पूरे दिन भजन - पूजन व अन्न, फल आदि के दान का सिलसिला चला। मूसानगर में यमुना स्नान के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकियां लगाई। इसके बाद मां मुक्तेश्वरी देवी के मंदिर में पहुंचकर लोगों ने आदिशक्ति का पूजन अर्चन किया। मलासा ब्लॉक के निगोही के पास सेंगुर नदी में स्नान के बाद दुर्वासा आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन किया। गंगा स्नान के बाद वापस लौटे श्रद्धालु बड़ी संख्या में रूरा -शिवली मार्ग पर स्थित हनुमानगढ़ी आश्रम में पहुंचे। यहां हनुमानजी का पूजन व सुंदरकांड का पाठ कर श्रद्धालुओं ने देश में सुख -शांति,समृद्धि, प्रगति की कामना की। इसके बाद सर्वराकार अखिलेश बाजपेई, शिव प्रकाश शुक्ला की देखरेख में प्रसाद वितरण भी कराया गया। इस बार मूसानगर व निगोही स्थिति यमुना सेंगुर के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद दिखी। सुरक्षा की अनदेखी की वहां आए लोगों में खासी चर्चा रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें