Kanpur News: भाद्रपद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना और सेंगुर नदियों में स्नान किया। सुरक्षा के इंतजाम न होने पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठे। कई श्रद्धालु मां मुक्तेश्वरी देवी और अन्य मंदिरों में पूजन करने पहुंचे। नदियों के प्रमुख घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन सुरक्षा की कमी明显 थी।

Kanpur News: भाद्रपद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Kanpur News: कानपुर देहात। भाद्रपद अमावस्या के मौके पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यमुना व सेंगुर नदियों में आस्था की डुबकियां लगाईं, जबकि बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए खेरेश्वर व बिठूर के लिए रवाना हुए। नदियों में स्नान के बाद मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। यमुना-सेंगुर के प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। भाद्रपद अमावस्या के मौके पर शुक्रवार को सुबह से ही मूसानगर स्थित यमुना नदी किनारे पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में आस्था की डुबकियां लगाईं।

इसके बाद मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन व माता का दर्शन किया। इसी तरह यमुना स्नान के बाद कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। बरौर के निगोही के पास सेंगुर नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दुर्वाषा आश्रम में भगवान शंकर का पूजन कर कल्याण की कामना की। इसी तरह डेरापुर में सेंगुर नदी में डुबकी लगाकर कपालेश्वर मंदिर में पूजन किया। बड़ी संख्या में मूसानगर व निगोंही सहित यमुना-सेंगुर के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: भाद्रपद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी