Kanpur News: हर-हर, बम-बम के जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: कानपुर देहात में सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं ने प्रमुख शिवालयों में पूजन और जलाभिषेक किया। सुबह से ही अस्था का ज्वार उमड़ पड़ा और कावड़ियों के जत्थे बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, फल जैसे अर्पण कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।

Kanpur News: हर-हर, बम-बम के जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शिव आराधना के पावन माह सावन के अंतिम सोमवार को भी जिले के 37 प्रमुख व पौराणिक मंदिरों में पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही अस्था का ज्वार उमड़ा। बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, दूध, फल, धतूरा आदि अर्पित कर पूजन किया।सावन माह के अंतिम सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में भगवान भूत भावन शंकर के पूजन व जलाभिषेक के लिए भोर पहर से ही श्रद्धालुओं के साथ कावड़ियों के जत्थे बम भोले के जयघोष के साथ मंदिरों मे पहुंच गए । मंदिरों के कपाट खुलते ही हर-हर,बम-बम के जयकारों के बीच जलाभिषेक शुरू हुआ।

इस मौके पर बाणेश्वर महादेव मंदिर बनीपारा जिनई, धर्मगढ़ मंदिर रसूला बाद, महाकालेश्वर मंदिर अमरौधा, जागेश्वर मंदिर शिवाली व कपा लेश्वर मंदिर डेरापुर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, दूध, फल गंगाजल, शहद, दही आदि अर्पित कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर अकबरपुर के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, शिवली के जागेश्वर मंदिर, नबीपुर के झाड़ी बाबा मंदिर, बाढ़ापुर स्थित जंगलेश्वर महादेव, पुखराया के बड़े महादेवशन मंदिर, शिवली रूरा मार्ग पर स्थित हनुमान गढ़ी आश्रम कडरी के भगवतेश्वर महादेव,बाघपुर के योगेश्वर धाम, दुर्वाषा ऋषि आश्रम निगोही , कहिंजरी के महाकालेश्वर मंदिर, असालतगंज के द्रोणेश्वर मंदिर, जमथरखेरा स्थित जमदग्नि आश्रम, कुर्सीखेड़ा के कपिलेश्वर महादेव मंदिर,मारग मैथा के नर्मदेश्वर मंदिर, रनियां के पातालेश्वर मंदिर में भी बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: हर-हर, बम-बम के जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक