
हिन्दी में विज्ञान व प्रौद्योगिकी का विकास जरूरी
Kanpur News - कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता आईआईटी में राजभाषा प्रकोष्ठ व शिवानी केंद्र की ओर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी...
कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता
आईआईटी में राजभाषा प्रकोष्ठ व शिवानी केंद्र की ओर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी शिक्षा को हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने में आने वाली कठिनाइयां एवं उनका समाधान रहा। शुभारंभ निदेशक प्रो. अभय़ करंदीकर ने किया।
प्रो. करंदीकर ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिक का विकास हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में होना अतिआवश्यक है। जिससे जो भी अनुसंधान हो रहे हैं वे सरलता से सभी तक पहुंच सकें और सभी छात्रों को इसका लाभ मिल सके। प्रो. अविनाश अग्रवाल ने कहा कि अपनी मातृ भाषा में काम करने वाले विश्व के अनेक देश वर्तमान में विकसित देशों की सूची में शामिल हैं। इसमें इजराइल, जापान, चीन, फ्रांस, जर्मनी आदि बड़े उदाहरण हैं। कार्यक्रम में प्रो. आदित्य एच केलकर, प्रो. मनोज हरबोला, प्रो. नचिकेता तिवारी, प्रो. अर्नब भट्टाचार्या, आरसी पांडेय, अर्चना निगम ने भी जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




