2027 छोड़ें, वर्ष 2047 तक सत्ता से दूर रहेंगे अखिलेश : केशव

Jan 06, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - 2027 छोड़ें, वर्ष 2047 तक सत्ता से दूर रहेंगे अखिलेश : केशव 2027 छोड़ें, वर्ष 2047 तक सत्ता से दूर रहेंगे अखिलेश : केशव

2027 छोड़ें, वर्ष 2047 तक सत्ता से दूर रहेंगे अखिलेश : केशव

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर प्रवास के दौरान मंगलवार को सीएसए परिसर में कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि वीबी-जी राम जी बिल विकसित भारत की नींव साबित होगा। मनरेगा खत्म नहीं हुआ है बल्कि इसका विस्तार कर और मजबूती से लागू किया जाएगा। इससे 100 दिन नहीं बल्कि 125 दिन मजदूरी की गारंटी होगी। बिहार चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव बौखला गए हैं और अब अनर्गल बातें करने लगे हैं। अखिलेश जो वर्ष 2027 में सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं, वह सपना ही रहेगा। यह तय है कि वर्ष-2047 तक वह सत्ता से दूर रहेंगे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के बेटे की शादी के आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने के बाद सीएसए पहुंचे थे। वीबी-राम जी बिल ग्रामीण भारत को विकसित, आत्मनिर्भर, आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गांवों को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा ताकि विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। केशव मौर्य ने स्पष्ट किया कि मनरेगा योजना को बंद नहीं किया गया है, बल्कि इसमें मौजूद विसंगतियों को दूर कर इसे और अधिक प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में रोजगार की गारंटी पूर्व की भांति जारी रहेगी। रोजगार न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देना भी यथावत लागू रहेगा। मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। पहले जहां 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित था, उसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। अधिनियम का उल्लंघन करने पर पहले 1000 रुपये की पेनाल्टी थी, जिसे बढ़ाकर अब 10,000 रुपये कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले मनरेगा से स्कूलों में केवल बाउंड्रीवॉल निर्माण की अनुमति थी, लेकिन अब इसके अंतर्गत किचन शेड, लैबोरेट्री सहित अन्य आवश्यक संरचनाएं भी अनुमन्य कर दी गई हैं। पहले 60 फीसदी कार्य कृषि से संबंधित कराना अनिवार्य था, जिसे अब हटाकर विकास कार्यों के लिए अधिक लचीलापन दिया गया है। मौर्य ने बताया कि गांवों के समग्र और बेहतर विकास के लिए पीएम गति शक्ति, जीआईएस और अन्य आधुनिक आईटी टूल्स का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा फेस रीडिंग जैसी डिजिटल तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के चुनाव परिणामों के बाद से वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। विधानसभा के वर्ष 2027 चुनाव तो दूर, 2047 तक भी वे सत्ता के इर्द-गिर्द नहीं पहुंच पाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, राहुल ‘बच्चा’ सोनकर, महापौर प्रमिला पांडेय, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, अनूप अवस्थी अनुराग शर्मा रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।