पौने दो घंटे तक शहर में रहेंगे डिप्टी सीएम
Mar 07, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को पौने दो घंटे रहेंगे। वह शाम चार बजे होली मिलन समारोह में शामिल होंगे और एक घंटे बाद विधायक महेश त्रिवेदी के घर जाकर आशीर्वाद देंगे। इसके बाद वह पौने छह बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

कानपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को पौने दो घंटे तक शहर में रहेंगे। वह शाम चार बजे संघ के होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर आजाद नगर में जाएंगे। एक घंटे तक रुकने के बाद वह 5:20 बजे विधायक महेश त्रिवेदी के घर पर जाएंगे। वहां पर उनके बेटे व बहू को आशीर्वाद देंगे। पौने छह बजे वह लखनऊ को रवाना हो जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


