मौसम ने बदली करवट, कोहरे में रेंगे वाहन
Kanpur News - कानपुर देहात में शनिवार को घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। मार्निंग वॉक पर जाने वाले लोग कम थे, जबकि बच्चे स्कूलों के लिए निकले। कोहरे के कारण हाई-वे पर वाहनों की संख्या भी घट गई और रेलगाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। लोगों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव जलाने का प्रयास किया।
कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में शनिवार को घने कोहरे के साथ दिन शुरू हुआ। वहीं कड़ाके की सर्दी के चलते मार्निंग वॉक को निकलने वालों की संख्या नगण्य रही। जबकि ठिठुरते हुए बच्चे स्कूलों को रवाना हुए। कोहरे के चलते हाई-वे पर वाहनों की संख्या नगण्य रही। कम संख्या में वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से निकलते रही। जबकि रेलगाडियों की रफ्तार भी धीमी रही। जनपद में शुक्रवार रात में पारा गिरने के साथ ही ठंडी हवा के कारण मौसम सर्द रहा। इससे रूम हीटर व गर्म रजाइयां भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दी सकी। गलन भरी सर्दी से पशु- पक्षी भी बेहाल रहे ।मौसम
ने शनिवार सुबह से करवट बदली। घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं ठंडी हवा से बढ़ी सर्दी के चलते लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जबकि मार्निंग वॉक को निकलने वालों की संख्या भी बेहद कम रही। बदले मौसम के बाद भी बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों के लिए रवाना हुए।अधिकांश जगह अलाव ठंडे होने से लोगों ने कूड़ा जला कर सर्दी से निजात का प्रयास किया । वहीं जरूरी काम से घरों से निकले लोग धुंध की दिक्कत व सर्दी से जूझते हुए गंंतब्य के लिए रवाना हुए। कोहरे के कारण हाई- वे व मुख्य मार्गों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए निकलते रहे। जबकि दिल्ली हावड़ा रूट पर फर्राटा भरने वाली रेल गाडियों की रफ्तार भी धीमी रही। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को सर्दी के आगाज का अहसास कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




