
घने कोहरे व शीत लहर से बढ़ी गलन
Kanpur News - कानपुर देहात में शनिवार को फिर से घने कोहरे और शीत लहर के साथ दिन की शुरुआत हुई। दृश्यता कम होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंड से लोग और जानवर परेशान हैं, जबकि सुबह पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहा।
कानपुर देहात। जनपद में शनिवार को एक बार फिर घने कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। दृश्यता कम होने से सड़कों व हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शीतलहर से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। शुक्रवार को कोहरे से निजात मिलने के साथ दिन में निकली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन रात में सर्द हुए मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया।
शनिवार को मौसम ने एकबार फिर से करवट बदली। घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी। सुबह पूरा इलाका कोहरे की चादर से लिपटा रहा। इससे अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। मौसम सर्द होने से मार्निग वॉक के लिए कम संख्या में लोग निकले। जरूरी काम से घरों से निकले लोग धुंध की दिक्कत से जूझने के साथ ठिठुरते हुए दिखे। कोहरे की चादर आसमान में छाई रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे हाईवे व मुख्य मार्गों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए निकलते दिखे। गलन भरी सर्दी के बाद भी अलाव ठंडे रहने से परेशान लोग कूड़ा करकट जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करने को मजबूर हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




