Kanpur News: डेंगू का डंक तेज, बच्चे समेत 9 और रोगी
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को नौ मरीज सामने आए, जिनमें से दो उर्सला अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया और 111 मरीजों की जांच की। डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि एक नौ साल के बच्चे सहित चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

Kanpur News: कानपुर। डेंगू का डंक कम होने के बदले तेज होता जा रहा है। बच्चे समेत नौ और मरीज शुक्रवार को सामने आए। इसमें से दो उर्सला में भर्ती किए गए हैं। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पांडु नगर, ग्वालटोली, चौबेपुर, आजादनगर एवं बिधनू से डेंगू के मामले सामने आए। संबंधित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया गया। वहीं, उर्सला निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में जांच के दौरान नौ साल के बच्चे समेत चार लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। बच्चे व 25 वर्ष के युवक को भर्ती कर लिया गया, जबकि दो को हल्के लक्षण के कारण घर भेज दिया गया।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए रंजीतपुर, भारू एवं मेहरबान सिंह का पुरवा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कुल 111 मरीजों की जांच की गई।


