रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं दुरस्त कराने की मांग

रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं दुरस्त कराने की मांग

संक्षेप:

Kanpur News - दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित झींझक स्टेशन पर मुसाफिरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के लिए नगर पालिका के सभासदों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं के लिए रेलवे पुल के निर्माण की भी मांग की, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Dec 10, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थिति झींझक स्टेशन में मुसाफिरों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर पालिका के सभासदों ने समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की बात कही। ज्ञापन में दिल्ली-हावड़ा व डीएफसीसी लाइन के रेलवे पुल का निर्माण कराने से बुजुर्ग, दिव्यांग व महिला यात्रियों को पुल चढ़कर प्लेटफार्म पर जाने-आने में काफी समय लगने से अक्सर ट्रेन छूट जाती है। सभासदों ने रेलवे-स्टेशन पर रेलवे के द्वारा पश्चिमी छोर पर एक कम समय का पैदल रेलवे ओवर ब्रिज बनावाये जाने की मांग के साथ ही स्टेशन अधीक्षक को इस पुल के साथ राजकीय राजमार्ग सिकंदरा-बिल्हौर के बीच रेलवे क्रासिंग पर भी बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से मुसाफिरों को पुल के नीचे से पैदल रेल ट्रैक पार करने के दौरान अक्सर हो रही हादसों पर ध्यान खींचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पैदल यात्रियों को क्रासिंग पार करते समय कई हादसे हो चुके है। सभासदों ने सामूहिक रूप से सौंपे ज्ञापन में मांग कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन संस्था ने रेलवे पुल क्रासिंग के दोनो तरफ पैदल यात्रियों के लिए सीढ़ियो का निर्माण नहीं कराया इससे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीढ़ियों का निर्माण जल्द कराया जाए इससे पैदल आने-जाने मुसाफिरों को परेशानी से निजात मिल सके। इस दौरान नगर पालिका के सभासद सहवाल,रोहित गुप्ता, प्रदीप शर्मा,कन्हैया पोरवाल,अजय यादव उर्फ अंशू,सरोज यादव,राम जी गुप्ता,सौरभ गुप्ता,जितेंद्र,मेवाराम,किरन,रामकृष्ण व धीरेन्द्र आदि मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा ज्ञापन उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर प्रयास करूंगा कि समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके।