Kanpur News: भारत में घटती प्रजनन दर भविष्य में बन सकती है चुनौती

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के भूगोल विभाग ने विश्व जनसंख्या दिवस पर वर्चुअल व्याख्यान का आयोजन किया।

Kanpur News:  भारत में घटती प्रजनन दर भविष्य में बन सकती है चुनौती

Kanpur News: कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के भूगोल विभाग ने विश्व जनसंख्या दिवस पर वर्चुअल व्याख्यान का आयोजन किया। विषय था, 'जनसंख्या विरोधाभास: प्रजनन में आ रही कमी, जनसांख्यिकीय विभाजन का ट्रेंड'। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश रौशन, जीआईडीएस ने विश्व एवं भारत में घटती प्रजनन दर, बदलती जनसंख्या संरचना, वृद्धजन आबादी में वृद्धि, श्रमशक्ति की चुनौतियों और भविष्य में उभरने वाले जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंख्या केवल संख्या का विषय नहीं है, बल्कि मानव संसाधन, सामाजिक विकास, आर्थिक प्रगति एवं सतत विकास से भी गहराई से जुड़ी हुई है। प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर के. अवस्थी, प्रो. आरके द्विवेदी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

(कुलसचिव) रहे। संचालन एवं संयोजन डॉ. शानु प्रिया, सहायक आचार्य, भूगोल विभाग ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।