मतदाता बनने के 2.25 लाख आवेदन, आज आखिरी मौका
Kanpur News - मतदाता बनने के लिए 2.25 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। शुक्रवार को मतदाता बनने का आखिरी मौका है। नाम में गलती सुधारने के लिए 72 हजार आवेदन और नाम कटवाने के लिए नौ हजार आवेदन आए हैं। सभी आवेदन की जांच और सत्यापन हो रहा है। यह प्रक्रिया 6 मार्च को खत्म होगी।

मतदाता बनने के लिए 2.25 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। अब मतदाता बनने के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका है। यही नहीं नाम पता गलत होने पर संशोधन के लिए 72 हजार आवेदन आ चुके हैं जबकि नाम कटवाने के लिए नौ हजार आवेदन हुए है। सभी की जांच कराकर उनका सत्यापन हो रहा है। एसआईआर अभियान 27 अक्तूबर से चल रहा है। इसमे नाम बढ़ाने, संशोधन करने और कटवाने की प्रक्रिया हो रही है। यह प्रक्रिया छह मार्च को खत्म होनी है। फिलहाल तारीख बढ़ने की संभावना नहीं है। अब तक हुए आवेदन में सबसे ज्यादा मतदाता बनने के लिए लगभग 2.25 लाख आवेदन हुए हैं।
एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि नए मतदाता, संशोधन और नाम कटवाने का छह मार्च को आखिरी दिन है।
लेखक के बारे में
Gaurav Srivastavaशॉर्ट बायो : पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ की सिटी टीम में जिला प्रशासन, वीआईपी और विकास भवन बीट का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गौरव श्रीवास्तव भारतीय हिन्दी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) कानपुर में जिला प्रशासन और विकास भवन को लीड करते हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए, उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है। बिजली और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान चलाए।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
गौरव ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में इलेक्ट्रानिक मीडिया इंडिया टीवी से की। फिर राष्ट्रीय सहारा, जनसंदेश, दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में रहे। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 से 2012 तक अमर उजाला में क्राइम, विकास समेत कई बीट पर काम किया। 2013 से अब तक हिन्दुस्तान में कई फील्ड में काम किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कई अभियान
कामर्स, लॉ, पोस्ट ग्रेजुएशन और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण गौरव को कानून और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से प्रशासन बीट पर कमांड होने के साथ कानून की जानकारी और वीवीआईपी से जुड़े विषयों पर कई एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिखी। कई चुनावों की कवरेज को लीड किया। बिजली और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान चलाए।
प्रशासन व पब्लिक कनेक्ट
जनता से जुड़ी खबरे, वर्तमान घटित विषयों से लेकर चुनावी गतिविधि आदि विषयों पर गौरव की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रेटी और वीआईपी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। गौरव का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
चुनाव कवरेज, सभा और सरकारी योजनाओं की पड़ताल
सेलिब्रिटी व वीआईपी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
कृषि से जुड़े मामले, एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
बिजली व स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


