ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरयुवक की हत्या के बाद शव धान के खेत में फेंका

युवक की हत्या के बाद शव धान के खेत में फेंका

गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से मजदूरी करने गए एक युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को भगीरथापुर गांव के पास धान के एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे...

गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से मजदूरी करने गए एक युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को भगीरथापुर गांव के पास धान के एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे...
1/ 2गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से मजदूरी करने गए एक युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को भगीरथापुर गांव के पास धान के एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे...
गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से मजदूरी करने गए एक युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को भगीरथापुर गांव के पास धान के एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे...
2/ 2गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से मजदूरी करने गए एक युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को भगीरथापुर गांव के पास धान के एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे...
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 27 Oct 2020 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

गजनेर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से मजदूरी करने गए एक युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को भगीरथापुर गांव के पास धान के एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर की परिजनों ने उसकी हत्या करने के बाद शव खेत में फेंके जाने का आरोप लगाया। इसके बाद फील्ड़ स्टाफ ने घटनास्थल से निशान संकलित किए।

सिकंदरपुर निवासी नीरज (24) रविवार को घर से सरवनखेड़ा में मजदूरी करने की बात कहकर गांव के ही अभिषेक के साथ गया था। देर शाम तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह भगीरथापुर गांव के पास एक धान के खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां से निकले सिकंदरपुर के लोगों ने शव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक के सिर और गर्दन में चोट के निशान थे। मौके पर एक डंडा भी पड़ा मिला है। आनन- फानन में परिजन मौके पर पहुंचे वहां बेटे का शव देख उसकी मां सावित्री बदहवास हो गई। जबकि भाई अश्वनी व परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सीओ सदर संदीप सिंह व इंस्पेक्टर गजनेर आलोक कुमार फील्ड स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ की पूछतांछ में परिजनों ने रविवार शाम को नीरज को अभिषेक के साथ सरवनखेड़ा में दुकान किए चाचा वीरेंद्र की दुकान पर जाने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि इसके बाद देर रात तक उसके घर न आने पर वह लोग उसकी तलाश कर रहे थे, अभिषेक ने सरवनखेड़ा में ही उसके रुकने से अकेले घर आने की बात परिजनों को बताई थी। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। उसके पिता विजय नारायण व परिजनों ने उसकी हत्या कर शव धान के खेत में फेंके जाने का आरोप लगाया, लेकिन वह लोग इसकी वजह साफ नहीं कर सके। सीओ की छानबीन के बाद फील्ड स्टाफ व डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। हालांकि उससे कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका दोपहर बाद एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर गजनेर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की वजह के बावत छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने व शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें