डीएवी में आईकार्ड बिना छात्रों को नहीं मिलेगा दाखिला

Mar 08, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर। प्रमुख संवाददाता 100 साल के इतिहास को समेटे डीएवी कॉलेज प्रशासन ने अब छात्रों

डीएवी में आईकार्ड बिना छात्रों को नहीं मिलेगा दाखिला

100 साल के इतिहास को समेटे डीएवी कॉलेज प्रशासन ने अब छात्रों के प्रवेश पर सख्ती कर दी है। सोमवार से होली की छुट्टियों के बाद खुल रहे कॉलेज में अब आई-कार्ड के बिना छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रों को गेट पर ही अपना आई-कार्ड चेक कराना होगा। कॉलेज में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। डीएवी कॉलेज में 28 फरवरी को बाहरी छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य के ऊपर स्याही फेंक दी थी। जिसको लेकर संस्थान ने फैसला लिया है कि कोई भी छात्र बिना आई-कार्ड के आया तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि पिछले दिनों कई बाहरी छात्रों ने हंगामा किया था। वे कॉलेज के छात्रों को बरगला कर जबरन विरोध कराते हैं। इससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। कॉलेज में अनुशासन, पढ़ाई जैसा माहौल बनाए रखने के लिए सोमवार से चेकिंग व्यवस्था सख्ती से लागू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।