ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरबेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ा, मेरिट में भी दिखाई ताकत

बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ा, मेरिट में भी दिखाई ताकत

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी नारी। वे लड़कों से कई कदम आगे रहीं। नगर की मेरिट में इतना जरूर रहा कि लड़के लड़कियों से मुकाबला करते नजर आए। हाईस्कूल में...

बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ा, मेरिट में भी दिखाई ताकत
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 27 Jun 2020 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी नारी। वे लड़कों से कई कदम आगे रहीं। नगर की मेरिट में इतना जरूर रहा कि लड़के लड़कियों से मुकाबला करते नजर आए। हाईस्कूल में 88.86 फीसदी बालक पास हुए तो बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.58 रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालक 81.59 और बालिकाएं 91.17 फीसदी पास हुईं। हाईस्कूल की मेरिट में तो लड़के आगे रहे लेकिन इंटर की मेरिट में बराबरी की। शहर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ओवरऑल रिजल्ट में सुधार हुआ। हाईस्कूल का रिजल्ट 91.64 फीसदी के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट का परिणाम 86.10 फीसदी रहा। शहर प्रदेश में छठे स्थान पर रहा। हाईस्कूल और इंटर का पास प्रतिशत प्रदेश से अधिक रहा। प्रदेश का हाईस्कूल का प्रतिशत 83.31 और इंटरमीडिएट का 74.63 फीसदी रहा।

हाईस्कूल की नगर की मेरिट में कुल 10 ने स्थान पाया। इसमें सात बालक और तीन बालिकाएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 12 ने टॉप टेन में स्थान पाया। इसमें छह बालक और छह बालिकाएं हैं। बालिकाओं ने इस बार के रिजल्ट में अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

हाईस्कूल 2020

बालक पास हुएः 22948

बालिका पास हुईं: 23130

कुल पास हुए परीक्षार्थीः 46078

परीक्षा में बैठे : 50280

कुल पंजीकृत: 53553

इंटरमीडिएट 2020

बालक पास हुएः 21882

बालिका पास हुईं: 21753

कुल पास हुए परीक्षार्थीः 46635

परीक्षा में बैठे : 50681

कुल पंजीकृत: 53576

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें